तकनीकी सहायक अपने कार्यों को अच्छे से समझ लें ताकि कार्य करने में कोई परेशानी न हो- जिलाधिकारी
छपरा 26 दिसम्बर : पंचायतों में नियुक्त तकनीकी सहायकों की कार्य समीक्षा, व्यवहारिक प्रषिक्षण क्षमतावर्द्धन -सह- एक दिवसीय उन्मूखीकरण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत राज शाखा के तत्वावधान में समाहरणालय समाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर तकनीक सहायकों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि सभी पंचायत सहायक आज की प्रशिक्षण को अच्छे से प्राप्त करें और मन में कोई संषय हो तो उसका निराकरण करालें। जिलधिकारी ने कहा सात निष्चय की योजनाअोंं सहित पंचायतों में चल रही सरकार की सभी योजनाओं का अनुश्रवण, जाँच, एमबी बुक करना सहित अन्य कार्य भी करने हैं। इसलिए जरूरी है कि सभी लोग अपने दायित्व एवं अधिकारों को ठीक ढंग से समझ लें ताकि क्षेत्र में कार्य करते समय कोई परेषानी नहीं आये। इसके अतिरिक्त पंचायतां में चल रही योजनाओं की गहन जानकारी रखे। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी योजना में कही बाधा है तो उसका निराकरण भी कराना है। हर घर नल का जल योजना जिस वार्ड में क्रियान्वित है वहाँ षतप्रषित जलापूर्ति सुनिष्चित करानी है। वार्डों में अनुरक्षण भी रखें गये हैं उनके कार्यो का भी सतत निगरानी रखना है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ जल की आपूर्ति में कहीं बाधा है तो उसे दो दिनों के अंदर दूर करायी जाय और जलापूर्ति नियमित करायी जाय। अगर कहीं परेषानी है तो वरीय पदाधिकारियों को बताया जाय और उसका समाधान निकाला जाय। उन्मूखी कार्यक्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी के द्वारा योजनाओं के द्वारा सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक पक्षों के विषय में विस्तार से बताया गया वहीं कार्यपालक अभियंता पीएचईडी एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल के द्वारा योजनाओं के तकनीकी पहलुओं की छोटी से छोटी बारीक जानकारी दी गयी। आज की कार्यशाला में कुल 55 तकनीकी सहायकों के साथ प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी भी उपस्थित थे। सोनपुर प्रखंड के प्र्रखंड राज पंचायत पदाधिकारी की अनुपस्थिति को जिलाधिकारी ने गभ्भीरता से लिया और उनका एक दिन का वेतन अवरूद्ध करते हुए स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।




Recent Comments