डोरीगंज मे शराब पीकर हंगामा करते एक गिरफ्तार-:

डोरीगंज(सारण):
“”””””””””””
स्थानीय थाना क्षेत्र के आरा छपरा पुल के पास झंगा चौक पर शराब पीकर हंगामा कर रहे एक पुलिस बल के जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि आरा छपरा पुल के पास झंगा चौक पर एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा था जिसकी सुचना स्थानीय लोगों ने दी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।

गिरफ्तार रोहित कुमार अमनौर थानाक्षेत्र के घुमसपुरा गाँव निवासी बताया जाता है जो जिला पुलिस बल पद पर अरवल जिले मे पोस्टेड है।