अफसरशाही की भेंट चढ़ गया ग्राम विद्युतीकरण योजना
अफसरशाही की भेंट चढ़ गया ग्राम विद्युतीकरण योजना
दैनिक खोज खबर छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा (पू.च):-कोटवा प्रखंड के नवगोल चौक पर कोटवा मोतिहारी बाईपास सड़क को ग्रामीणों ने टायर जलाकर घंटों जाम रखा। बढ़हरवा कला पूर्वी पंचायत के बरकुरवा गांव में पोल गाढ़ा जा चुका है। पिछले छह माह से ट्रांसफार्मर पर बल्ब जल रहा है।
लेकिन केबुल नहीं लगने के कारण पूरा गांव अंधेरे में जीने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में विद्युतीकरण का काम माता रानी कंपनी करा रही है।
उन लोगों से केबल लगाने के लिए रिश्वत के रूप में रकम की मांग की गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कोटवा मोतिहारी बाईपास सड़क को नवगोल चौक पर टायर जलाकर घंटों जाम किया मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।




Recent Comments