
डोरीगंज में जाम से लोग दिन भर रहे परेशान
डोरीगंज : बालू लदी वाहनो के कारण छपरा पटना मुख्यमार्ग पर भीषण जाम लगा रहा शहर के साढा नेताजी टोला चौक से लेकर भिखारी चौक लालबाजार डोरीगंज के बीच बालू लदी ट्रको के कारण लोग दिनभर जाम से जूझते नजर आए।

ब्लौक रोड बायपास व भिखारी चौक से लेकर डोरीगंज के बीच एक लेन मे बालू लदी वाहनो की लम्बी कतारे खड़ी देखी गई जिसके दौरान शेष बचे मार्ग के सँकरे हिस्से मे अप व डाउन दोनो तरफ से बड़े छोटे वाहन घंटो रेगते हुए नजर आए इस दौरान रौजा फ्लावर मिल व विष्णुपुरा बाजार के समीप जाम की भयंकर स्थिति रही ऑटो व अन्य छोटे बड़े यात्री वाहनो मे सवार लोग घंटो जाम मे फँसे रहे जगह जगह कई अन्य वाहनो के द्वारा कतारो से ओवरटेक कर निकलने के दौरान भी घंटो चक्का जाम रहे ।
इस दौरान साईकिल व मोटरसाइकिल सवार यात्रियो को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी जाम से जल्दी बाहर निकलने के प्रयास मे साईकिल व मोटरसाइकिल सवार दोनो तरफ खड़ी वाहनो के बीच से भी जान जोखिम मे डाल सरकते व भागते हुए नजर आए तो कई यात्री वाहन गाँव की गली कूचे व सड़क किनारे गड्डो से होकर भी होकर भागते देखे गए ।




Recent Comments