मांझी(सारण)। मांझी प्रखंड डीलर संघ के सदस्यों ने अपनी आठ सूत्री मांग के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सोमवार को स्थानीय सरकारी गोदाम में तालाबंदी की। तालाबंदी के पश्चात डीलरों ने सीओ दिलीप कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डीलरों ने मिट्टी तेल व अनाज पर प्रति किलो तीन रुपये के दर से कमीशन निर्धारित करने माप तौल कर राशन किरासन का उठाव करने तीस हजार रुपये मानदेय निर्धारित करने तथा सरकारी छुट्टी निर्धारित करने आदि की मांग की गई है। तालाबंदी अभियान का नेतृत्व प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष रामनारायण सिंह ने किया।




Recent Comments