डीएम-एसपी ने चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, सेक्टर पदाधिकारियों को दिए निर्देश
दैनिक खोज खबर/दरियापुर (सारण)। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दरियापुर प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को जिलाधिकारी समीर कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने संयुक्त रूप से बैठक की। इस दौरान चुनाव के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बूथवार समीक्षा की गई। डीएम ने मतदान केंद्रों की स्थिति, बिजली व अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में डीसीएलआर सोनपुर, स्थानीय सीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर समेत अनुमंडल और जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन की पूरी टीम भी इस बैठक में शामिल थी।




Recent Comments