सिवान :मांग पूरी नहीं हुई तो हड़ताल पर जाएंगे कार्यपालक सहायक
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
सिवान: बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ जिला इकाई की बैठक रविवार को वीएम उच्च विद्यालय के प्रांगण में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि सात सूत्री मांगों को लेकर 29 दिसंबर के बाद कभी भी हड़ताल की जा सकती है। हड़ताल में सभी विभागों में तैनात कार्यापालक सहायक शामिल रहेंगे। इस मौके पर अकीबुल हक, अनुराग कुमार, राकेश कुमार तिवारी, अजीत कुमार यादव, राहुल पासवान, अभिषेक कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंटू, शिल्पी कुमारी राय, विवेक कुमार, मुकेश आदि उपस्थित थे।




Recent Comments