मढ़ौरा(सारण) । नगर क्षेत्र के नेपाली टोला के पास स्थित एक घर में बीती रात 12 बजे के करीब छह की संख्या में डकैतों ने घर के गृह स्वामी को कब्जे में लेकर जमकर लूटपाट की । इस दौरान विरोध की आशंका पर अपराधियों ने फायरिंग भी की जो घर की दीवाल पर लगा। दबाव बनाने के लिए डकैतों  ने घर में मौजूद पति पत्नी के साथ मारपीट किया और उन्हें कब्जे में लेकर सभी घर के दरवाजे खुलवा कर कीमती सामानों को लूट लिया। अपराधी करीब पौन घंटा रुके इस दौरान अपराधियों ने घर की महिलाओं के पहने गहने को नोच लिया और घर में रखा 76 हजार पांच सौ रुपया लूट कर फरार हो गए । बिहारी साह ने कहा कि 60 हजार एक बक्से से, एक बक्से से 15 हजार और उसके पाकेट से 15 सौ रुपया लूट लिए । 

करीब एक लाख रुपयें का गहना लूटा :

जो जानकारी मिली है उसके अनुसार करीब एक लाख के सोने-चांदी के गहनों को अपराधियों ने लूट लिया है ।  यह सभी आभूषण महिलाओं ने पहन रखा था जिसे जबरन अपराधियों ने उनके शरीर से नोच लिया। गृह स्वामी की पत्नी सविता देवी ने बताया कि अपराधियों ने उसके मंगलसूत्र कान का सोने का टॉप्स, जीवितया, पायल नोच लिया । जबकि उसकी बेटी के गले से चेन, पायल व अन्य आभूषण के साथ बक्सा में रखा सोना चांदी का आचूषण भी लूट लिया ।