मढ़ौरा(सारण)। गौरा ओपी क्षेत्र के सिसवा तुलसी मोड़ के नजदीक आईडीबीआई बैंक के एटीएम में चोरो ने गैस कटर से काटकर चोरी का असफल प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन की संख्या में पहुँचे चोरो ने पहले सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे मारकर उसको धुंधला कर दिया और फिर मुख्य शटर को काटकर अंदर प्रवेश कर एटीएम मशीन में कटिंग करने लगे। लेकिन तभी मुख्य सड़क से गौरा ओपी पुलिस की रात्रि गश्ती वाहन को देख चोर निकल भाग गए। सुबह में बैंक खुलने के साथ ही गौरा पुलिस ने बैंक परिसर की सीसीटीवी के अलावा अन्य सीसीटीवी के माध्यम से चोरो की पहचान में जुट गई है। गौरा ओपी प्रभारी नित्यानन्द सिंह ने बैंक के सीसीटीवी के अलावा पास के मझवलिया बाजार पर भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरो की पहचान करने में जुटे है।