मांझी(सारण)। रेलवे कर्मी की सहायता से ट्रैक के किनारे बेहोश होकर गिर पड़ी एक महिला की जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर छपरा- सीवान रेलखंड के भोला ढाला के नजदीक पोल संख्या 342 के पास रेलवे ट्रैक के समीप एक महिला अचेत होकर गिर पड़ी। कुछ हीं देर बाद एक ट्रेन के गुजरने के उपरांत ड्यूटी पर तैनात कीमैन की नजर पड़ी तो वह घबड़ा गया। नजदीक जाकर देखा तो उसे चैन मिला। उसने तुरंत दाउदपुर स्टेशन मास्टर एवं पुलिस ने को सूचित किया। उसके बाद महिला की स्थिति देख नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के कुछ देर बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ हो गई। उसके बाद पुलिस ने सूचित कर परिजन को सौंप दिया। महिला कोपा निवासी बच्चा महतो के बहन चिंता देवी बताई जाती है। जानकारी के अनुसार उसका एकलौता भाई बच्चा महतो एक दिन पूर्व घर से गायब हो गया है। जिसे खोजने के लिए वह माता कमलावती देवी के साथ निकली थी। परंतु तेज धूप व गर्मी के कारण वह अप ट्रैक के समीप अचेत होकर गिर पड़ी। जबकि कमलावती देवी घटना से पूर्व एक पेड़ की छांव में बैठी थी। इस अप्रत्याशित घटना से मां भी घबड़ाई हुई थी।