
भटौरा में नवनिर्मित सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन
तरैया(सारण) 08.10.2018:
प्रखण्ड के भटौरा गाँव मे ग्रामीण टोला सम्पर्क निष्चय योजना से बने नवनिर्मित सड़क का उदघाटन सोमवार को विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने किया।निर्माण कम्पनी जे.के.एन्ड कम्पनी के प्रेमचंद सिंह ने बताया कि तरैया -मढ़ौरा मुख्य सड़क एसएच 73 से यादव टोला भटौरा के वार्ड नम्बर 03 को जोड़ने वाली यह सड़क एक किलोमीटर लंबी है।जिसे 6955939 लाख की लागत से तैयार किया गया है।उदघाटन के मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इस सड़क के निर्माण हो जाने से गाँव का एक टुकड़ा अब मुख्य सड़क से जुड़ गया है।जिससे ग्रामीणों को अब आवागमन में काफी सहूलियत होगी।उक्त मौके पर गजेन्द्र राय, विजय कुमार यादव,धुपन राय, रविन्द्र राय, शैलेश कुमार यादव,मनोज राय, भिखारी राय, देवकुमार राय, उमेश राय, हरेन्द्र राय, वार्ड सदस्य ललन राय, एमएलए सचिव अशोक कुमार राय, मुन्ना यादव व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments