लूटी गई बाइक नहर से बरामद

✍️परवेज अख्तर/सिवान;

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर (सिवान) : थाना क्षेत्र के सिसवन-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग स्थित पंजवार के पास से गुरुवार को अपराधियों ने नरहन निवासी मोहन राम की बाइक लूट ली थी। इस मामले में मोहन राम के बयान पर थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। पुलिस दबाव से लुटेरों ने बाइक को पचोखर नहर के पास लावारिस स्थिति में छोड़ दिया अैर फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने शनिवार को पचोखर नहर से उक्त बाइक को बरामद कर लिया। पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है।