ट्रेड यूनियन के हड़ताल से मढ़ौरा में बैंकिंग सेवा रहा प्रभावित

◆भारतीय स्टेट बैंक को छोड़कर सभी बैंकों में लटके रहे ताले

मढ़ौरा(सारण). स्थानीय शहर व आसपास के क्षेत्रों में ट्रेड यूनियन द्वारा आहूत देशब्यापी हड़ताल का असर बैंकिंग सेक्टर में पड़ा।जिसको लेकर वुधवार को एसबीआई को छोड़कर प्रायः सभी बैंकों में ताले लटके रहे।मिल रही जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक, केनरा बैंक, पीएनबी समेत कई बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे।जिससे बैंको से मिलने वाली बैंकिंग सेवायें प्रभावित रहा और बैंको में आये ग्राहक बैरंग बिना कामकाज किये ही वापस लौट गए।लोगों का बैंको से नकदी लेनदेन,आरटीजीएस, निफ्ट आदि कई तरह के जरूरी कामकाज नहीं होने से निराशा हुई।वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और डाकघर द्वारा संचालित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में आम दिनों की तरह कामकाज होते रहे।हाड़ा ताल की वजहों के पीछे बैंक कर्मियों ने बताया कि केंद्र सरकार के विनिवेश, निजीकरण,श्रम सुधार नीतियों के कारण कई ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत हड़ताल की गयी है।