बिजली के करंट से किशोर की मौत

डोरीगंज थाना पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में ले अंत परीक्षण के लिए छपरा भेजा


डोरीगंज(सारण)। थाना क्षेत्र के पूर्वी बलुआ निवासी कोलेश्वर राय का 14 वर्षीय पुत्र का निधन बिजली के अर्थिंग से हो गई जैसे ग्रामीणों की मदद से परिजनों के घर लाया गया डोरीगंज थाना पुलिस द्वारा परीक्षण के लिए छपरा भेज दिया
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोलेश्वर राय का 14 वर्षीय पुत्र रौशन ,गाय चराने के लिए सुबह10:00 बजे घर से निकला था। गाय चराने के क्रम में खेतों में सिंचाई के लिए गाड़ी गई पोल के अर्थिंग के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई जिसकी सूचना कुछ चरवाहे द्वारा उसके परिजनों को दी गई ।ग्रामीणों की मदद से जैसे तैसे रौशन को उसके घर लाया गया। घटना की सुचना मिलते ही डोरीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त परीक्षण के लिए छपरा भेज दिया मृत रौशन पांचवी का छात्र था। 1 वर्ष पूर्व इसका एक और भाई कैंसर के कारण काल के गाल में चला गया आज बिजली के कारण दूसरी भाई की जान चली गई।