मांझी(सारण)। मांझी बलिया मोड़ के समीप ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करा दिया। बाद में चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें छपरा रेफर कर दिया। दोनों घायल अमनौर निवासी क्रमशःनसरुद्दीन खान के पुत्र इमरान खान तथा अब्दुल्ला अली के पुत्र मिथुन अली बताए जाते हैं।