
पचरुखी(सीवान) ।प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी है।समय से पहले ही बारिश होने से पहले तो धान के बिचड़े ही खत्म हो गएऋ किसी तरह किसानों ने धान की बुआई की,अब लगातार हो रही बारिश से धान की फसल डूब गई, खेतो में इतना ज्यादा पानी लग गया है कि धान की फसल तो खत्म हो ही गई है।अब गेहूं की बुआई की संभावना भी खत्म होती जा रही हैं।पिछले साल भी अतिवृष्टि की बजह से दोनों फसलो का नुकसान हुआ था और इस बार भी हालत वही दिख रहे है,अगर मौसम का यही हाल रहा तो आनेवाले कुछ वर्षों में खाने के लाले पड जाएंगे।वही दूसरी तरफ लगातार हो रही बारिश की बजह से आमजन भी लाचार दिख रहे है किसी आवश्यक कार्यवश भी घर से निकलने से पहले कई बार सोचना पड़ता है ,कही कीचड़,कहि पानी,कहि जाम की समस्या आम हो गई है दुर्घटनाये बढ़ गई है ,घर से निकला आदमी जब तक घर वापस नही आ जाता स्वजनों को चिंता लगी रहती है।इस सम्बन्ध में जब जदयू नेता सह सांसद प्रतिनिधि महावीर प्रसाद से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसानों को उचित मुवावजा दिलवाने के लिए वो सांसद से बात करेंगे और अपने स्तर से भी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को चिट्टी लिखकर अवगत करवाएंगे।प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारियों से मिलकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलनिकासी,और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करवाएंगे।




Recent Comments