छपरा सिवान रेलखण्ड : रेलवे ट्रैक पर हो रहा काम, बदले रूट से गयी अवध आसाम एक्सप्रेस
विनीत कुमार, छपरा
छपरा सिवान रेलखण्ड के एकमा व दाउदपुर स्टेशनों के बीच ट्रैक पर कार्य किया जा रहा है जिस कारण छपरा सिवान रेलखण्ड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है।

एकमा स्टेशन से लौटते यात्री


बताया जाता है कि बेलदारी मोड़ के निकट कई जेसीबी व अन्य उपकरणों की सहायता से तकनीकी कार्य किये जा रहे है जिस कारण परिचालन बाधित है और अभी कुछ घण्टो तक परिचालन बाधित रहेगा।

छपरा जंक्शन से मिली जानकारी के अनुसार न्यू तिनसुकिया से चलकर लालगढ़ जानेवाली 15909 अप अवध आसाम एक्सप्रेस को मशरख के रास्ते रवाना किया गया है। आपको बता दे कि छपरा व सिवान जंक्शन के बीच अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

फ़ोटो साभार : टीम छपरा टुडे


रेलवे द्वारा छपरा सिवान रेलखण्ड पर चलने वाली कई सवारी गाडियों को निरस्त किया गया है जिस कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है।