ट्रक पर लोड 336 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद, चार बाइक भी जप्त
परसा(सारण)।थाना क्षेत्र के खेमाडीह गौरीगांवा पथ पर गौरीगांवा गाँव में गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने छापेमारी कर ट्रक पर लोड 336 कार्टून अंग्रेजी शराब की बरामदगी के साथ ही चार बाइक भी जप्त किया गया।जप्त ट्रक और बाइक को थाना लाया गया।ट्रक में शराब को लोहा की चदरा से लॉक कर शराब रखा गया था।जिसको पुलिस ने तोड़ कर शराब निकाला।थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि ट्रक से शराब लाया गया है।जिसपर पहल करते हुए ट्रक को गौरीगांवा में जप्त किया गया।पुलिस को देख ट्रक चालक भागने में सफल रहा।थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक के साथ ट्रक पर लोड रिच एंड रेयर कंपनी तथा रॉयल प्लेयर कंपनी के अलग अलग साइज का 336 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ चार शराब धंधेबाज का बाइक बरामद किया गया।जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दिया गया।शराब जप्ती की सूचना पर सोनपुर डीएसपी अंजनी कुमार ने थाना पहुँच शराब जप्ती की जनकारी लिया।डीएसपी के निर्देश पर ट्रक, ट्रक चालक, ट्रक मालिक तथा चारो बाईक मालिक पर प्राथमिकी दर्ज किया गया।डीएसपी ने थानाध्यक्ष को शराब के मामले में संलिप्त धंधेबाजों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया।थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि शराब धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।




Recent Comments