
मांझी। मांझी विधान सभा क्षेत्र के लेजुआर पंचायत समेत कई गांवों का भ्रमण करने के बाद विजय प्रताप सिंह “चुन्नू” ने बताया कि जनता का मन और मिजाज बदल चुका है। उनका भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। जनता आगामी चुनाव में इस बार पार्टी नही बल्कि सही मायने में प्रतिनिधि चुनना चाहती है। उन्होंने कहा कि जनता कि इच्छा का ख्याल करते हुए मैं मांझी क्षेत्र के विकास के लिए चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हूँ। साथ में दिलीप प्रसाद, अभिषेक प्रताप, सरोज महतो, असलम अंसारी, पंकज सिंह, पप्पू राम, चंदन कुमार, अनूप सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।




Recent Comments