विधायक कोष से सरकारी बाज़ार से राहत रोड तक ढक्कन सहित नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी निजात

छपरा : दालदली बाजार,तुलसी गली, राहतरोड,कटहरीबाग, सरकारी बाजार के निवासियो के लिए एक अच्छी ख़बर है.जहा पर अब ढक्कन सहित नाले का निर्माण कार्य शुरू किया गया है ।यहा पर जल निकासी नही होने की वजह से जहाँ हमेसा लगभग मुख्य मार्ग पर जलजमाव रहता था वो अब दूर होने वाला है ।छपरा विधायक के कोष से सरकारी बाज़ार खनुआ से लेकर आगे की तरफ ढक्कन सहित नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस सम्बन्ध मे स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने बताया की अगर देखा जाय तो साहेबगंज खनुवा से मुख्य बाजार शुरू होते हुए सरकारी बाज़ार से राहत रोड चौक तक आए दिन जल जमाव की समस्या आम बात हो गई थी।जिसका मुख्य कारण सरकारी बाज़ार के पास से नाले का सीधे ना जाकर घूमकर खनुवा नाला में मिलना था जिससे पानी का निकास सही तरीके से नहीं हो पाता था।लेकिन अब ये समस्या बिल्कुल दूर हो जाएगी क्योंकि विधायक कोष से इस नाले का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है.इस कार्य के पूरे हो जाने से दलदली बाज़ार की जल निकासी की समस्या भी काफी हद तक ठीक हो जाएगी।विधायक ने कहा की अपने कार्यकाल में मैंने लगभग उन सड़क और नालों का निर्माण अवश्य करवा दिया है जो काफी आवश्यक थे और कई वर्षों से उपेक्षित थे।इस नाले के सम्बन्ध में विगत दिनों समाजसेवी मो सुल्तान हुसैन तथा वार्ड आयुक्त पप्पू चौहान के साथ मिलकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई थी। ताकी इस काफी जटिल समस्या से लोगों को छुटकारा मिल जाए।