अपहृत शिक्षक की धारदार हथियार से हत्या
जमुई ।संजीव कुमार सिंह)
जमुई जिले के चकाई प्रखंड में बुधवार की शाम से अपहृत चकाई शैक्षणिक अंचल के उत्तक्रमित मध्य विद्यालय उरवा के प्राथमिक शिक्षक मो हातिम को बीते बुधवार की शाम अपहरण के बाद वृहस्पतिवार की रात धारदार हथियार से हत्या कर दिए जाने का समाचार मिला है। शिक्षक कि अगवा कर हत्या किए जाने का मामला में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारों ने शिक्षक मो हातिम की लाश तीन टुकड़े काट डाला था। ग्रामीणों के अनुसार शिक्षक हातिम की हत्या जमीन विवाद में हुआ है। मो हातिम की हत्या उनके घर से 200 मीटर की दुरी पर गरही कब्रिस्तान के पास कर दी गई थी। ग्रामीण बताते है कि मृतक मो हातिम के चार बेटे है।