14 जनवरी तक कक्षा 10 तक के शैक्षणिक गतिविधि को बंद रखने का आदेश

छपरा। कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी सारण राजेश मीणा ने आज दिनांक 11 जनवरी 2023 को जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के वर्ग 10 तक के बच्चों के लिए शैक्षणिक गतिविधि को 14 जनवरी 2023 तक बंद रखने का आदेश निर्गत कर दिया है। इस बीच कक्षा 10 से ऊपर विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक गतिविधि 10:00 बजे प्रातः काल से 3:00 अपराह्न तक ही संचालित की जा सकेगी। इसके पूर्व में कक्षा 08 तक ही पठन पाठन बंद रखने का निर्देश दिया गया था।अब डीएम ने नया आदेश निर्गत कर 14 जनवरी 23 तक वर्ग 10 तक की शैक्षणिक गतिविधियों को बंद रखने का कहा गया है।