जारी रहेगी नियोजित शिक्षकों की लड़ाई : केदारनाथ

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा(सिवान) : हरिराम उच्च विधालय सह इंटर कालेज में विधान पार्षद सह बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव केदारनाथ पांडेय का शिक्षकों ने स्वागत किया। इस दौरान शिक्षकों को संबोधित करते हुए विधान पार्षद ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षकों की लड़ाई महेशा से लड़ते रहा है। चाहे वो सरकारी शिक्षक हो या नियोजित शिक्षक। उन्होंने कहा कि नियोजित शिक्षकों की लड़ाई मांगे पूरी होने तक जारी रहेगी। सरकार से समान काम के लिये समान वेतन लेकर ही मानेंगे। उन्होंने दावा किया कि आंदोलन की बदौलत 2020 तक नियोजित शिक्षकों का वेतन 45 हजार से 47 हजार तक हो जाएगा। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष वागींद्रनाथ पाठक और विद्यालय के सभी शिक्षक तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों की उपस्थित थे।