*मानव श्रृंखला के मीटिंग में जा रहे एच एम सड़क दुर्घटना में घायल, पीएमसीएच रेफर*

तरैया(सारण) । 17.01.2020 :

तरैया-ब्लॉक मुख्य सड़क पर रामकोला विधुत उप केंद्र के समीप सड़क दुर्घटना में मध्य विद्यालय चंचलिया पूरब के एच एम राजेश राय गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।मानव श्रृंखला के लिये आयोजित बैठक में शामिल होने एच एम विद्यालय से तरैया सीआरसी कन्या मध्य विद्यालय जा रहे थे कि उक्त स्थल पर लाल रंग के बरेजा कार ने ठोकर मार दिया।जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गये।घायल का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में कर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।