जलजमाव को ले ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के उसरी बुजुर्ग शर्मा टोला में पिछले डेढ़ माह से नाले की जल निकासी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पूर्वजों के समय से जिस रास्ते से जल निकासी होती थी, उसको अब एक व्यक्ति विशेष द्वारा बंद कर दिया गया है, जिससे काफी समस्या उत्पन्न हो गई है। घरों के बाहर दरवाजे पर जलजमाव हो गया है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं, जो उस रास्ते से जाते हैं उस नाले की पानी में गिर जा रहे है। नाला का पानी बंद होने से करीब 50 प्रभावित हुआ है। उसके गंध से जीना दुश्वार हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों में मुन्ना शर्मा, धर्मनाथ शर्मा, जितेंद्र शर्मा,प्यारेलाल शर्मा, सुनील शर्मा, ऊषा देवी, पुष्पा देवी,सुनीता देवी आदि ने प्रखंड प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
साभार : परवेज अख्तर , सिवान




Recent Comments