
जर्जर हाउसिंग कॉलोनी का डीएम ने किया निरीक्षण
छपरा। गुरुवार को जिलाधिकारी सारण डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे द्वारा प्रभुनाथ नगर अवस्थित बिहार राज्य आवास बोर्ड के जर्जर फ्लैटों का निरीक्षण किया गया तथा वहां रह रहे लोगों के जान की रक्षा हेतु उन्हें वहां से फ्लैट खाली कर हटने के लिए समझाया गया एवं नगर निगम के पदाधिकारियों को उक्त स्थल पर प्रतिदिन माइकिंग कराने का निदेश दिया गया।आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से आवास बोर्ड कालोनी में जलजमाव हो गया है।वही जर्जर भवनों में रह रहे लोगों के जान का खतरा बना हुआ है।इसलिये प्रशासन आगाह और सचेत किया, ताकि किसी अनहोनी हादसा का लोग कही शिकार न हो जाये।




Recent Comments