सांसद रूडी ने गेंहू अधिप्राप्ति के संबंध में की वर्चुवल बैठक

छपरा। गुरुवार को सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी द्वारा गेहूँ अधिप्राप्ति के संबंध में वर्चुअल बैठक की गई। जिसमें जिलाधिकारी सारण डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे सहित जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी की उपस्थिति में आईटीसी ग्रुप के वरीय पदाधिकारियों द्वारा पीपीटी के माध्यम से जिले में गेहूँ की गुणवत्ता एवं उत्पादन बढ़ाने तथा आगामी खरीफ विपणन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।आपको बता दें कि स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी किसानों के खरीफ फसल गेंहू के उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से देश में अग्रणी कंपनियों के समूह में शामिल आईटीसी को सारण जिले में गेंहू खरीदारी के लिए प्रोत्साहित किया है।आपको मालूम होगा कि आईटीसी कंपनी का गेंहू के आटा का ब्रांड आशीर्वाद नाम से बाजार में बिकता है, जिसकी गुणवत्ता को लेकर बहुत ही बड़ी मांग है।वही दूसरी ओर जिला प्रशासन गेंहू अधिप्राप्ति को लेकर सहकारिता विभाग को भी पैक्सों के माध्यम से खरीदारी के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन अभी तक धरातल पर पैक्सों द्वारा गेंहू की खरीदारी का आंकड़ा उत्साहवर्धक नहीं बताया जा रहा है।