बेतिया – गौनाहा:– ​*सहोदरा थाना मे मारपीट का मामला दर्ज*
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरा गांव के दो पक्षो मे हुई मारपीट में सहोदरा थाना को दोनो पक्ष ने एक एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है ।
विदित हो कि पीपरा गांव के कुछ लोग जूआ खेल रहे थे । अचानक हुई झगड़े ने जब मारपीट का रूप लिया तो दोनो पक्ष थाना आकर प्राथमिकी दर्ज करायी है ।
चिरई देवी ने छोटन पाण्डेय और टीनू पाण्डेय को नामजद अभियुक्त बनाया है ।
वही छोटन पाण्डेय ने नरेश चौधरी, प्रहलाद चौधरी, चिरई देवी, मुन्ना चौधरी, राजन चौधरी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है ।