सीओ के साथ कर्मी पर परिवाद दायर

परवेज़ अख्तर/सीवान :

मुफस्सिल थाना के लखराव निवासी देश शरण राउत की पत्नी सुशीला देवी ने एक अवकाश प्राप्त पुलिस पदाधिकारी व्यास मुनी सिंह के इशारे पर प्रभारी अंचल पदाधिकारी सीवान सिद्धनाथ सिंह, अंचल निरीक्षक अनुज कुमार, अंचल कर्मी अभिषेक सिन्हा, रामाशंकर सिन्हा, व्यास मुनी सिंह के पुत्र अरविंद सिंह पर मुकदमा किया है. अपने आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि आरोपियों ने मेरे दरवाजा पर पहुंच कर गाली देते हुए मेरा झोटा पकड़ लिया. कान में पहने सोने का फूल तोड़ लिया. मेरे मकान को क्षतिग्रस्त कर 10 लाख रुपया का नुकसान पहुंचा है. साथ ही ढ़ाई लाख रुपया का कुर्सी टेबल की चोरी कर लिया है. कहा कि जमीन पर कोर्ट ने डिग्री दे रखा है. पीड़िता ने इस आशय का एक परिवाद सीजेएम कोर्ट में दाखिल की है.
—————————-