जमीनी विवाद में मारपीट में महिला की हालत गंभीर इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए । उनमें एक पक्ष की प्रियंका देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई, जिसे सिवान इलाज के लिए ले जाया गया है । घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि बच्चा चौधरी विवादित जमीन पर निर्माण करा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के स्वामीनाथ चौहान निर्माण कार्य का विरोध किया । इसको लेकर बात बढ़ कर मार-पीट में तब्दील हो गया । विवाद का कारण आठ कट्ठा जमीन बताया जा रहा है ।