फुलवरिया गोपालगंज
महीलायें अगर ठान ले तो सबकुछ संभव बिहार में शराबबंदी लागू कराना इनका ही देन है । गुरुवार को जल जीवन हरियाली मद् निषेध तथा बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के लिए आगामी 19 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला की तैयारी समारोह में फुलवरिया पहुंचे जिलाधिकारी अरशद अजीज ने स्कूली छात्राओं को दिया । उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश भर में आगामी 19 जनवरी को 16000 किलोमीटर में मानव श्रृंखला का निर्माण होगा । जो 11:30 बजे से लेकर 12:00 बजे तक रहेगा । उन्होंने इस मानव श्रृंखला की सफलता के लिए समारोह में उपस्थित हजारों की संख्या में लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि इस महायज्ञ को आपके द्वारा सफल बनाया जाएगा । उन्होंने कहा कि घर के शराबी व्यक्ति को शराब पीकर आते समय घर में प्रवेश ना होने दें । बिहार में शराब बंदी की सफलता पर देश के दूसरे राज्यों के पदाधिकारी आकर स्टडी कर रहे हैं । हमारा बिहार खुशहाल एवं लोकप्रिय प्रदेश है । उन्होंने उपस्थित लोगों को निजी जमीन में भी तलाब का निर्माण कराने का अपील किया साथ ही जल संरक्षण के लिए निर्माण कराये जा रहे सोख्ता एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे पौधें पर विचार विमर्श करते हुए सरकारी तथा गैर सरकारी एजेंसियों का सहयोग करने के लिए कहा । साथ ही प्रत्येक व्यक्ति 5-5 फलदार एवं हरा पतादार छायादार वृक्ष का पौधा अवश्य लगाएं । अंत में उन्होंने समारोह की सफलता के लिए लोगों को धन्यवाद दिया । समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी संघमित्रा आर्या हथुआ अनुमंडल दंडाधिकारी अनिल कुमार रमण डीसीएलार अंजय कुमार राय अंचल पदाधिकारी हेमंत कुमार झा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कृष्णा राम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ललन सिंह चौहान सीडीपीओ पुष्पराज हिमांशु मनरेगा पिओ भागीरथ प्रसाद प्रखंड कृषी पदाधिकारी सरोज कुमार प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मिथलेश साहनी बीआरपी मनोज कुमार सिंह स्थानीय रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ राजीव रंजन केआरपी उषा कुमारी सीआरसी अरूण कुमार सिंह बासुदेव सिंह के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों में जिला पार्षद राजकुमार सिंह शिक्षक नेता देवेन्द्र सिंह पूर्व सरपंच मोहम्मद आलम सहित अनेको ने अपना वक्तव्य दिया कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरुण कुमार राम ने किया जबकि समारोह के पूर्व कला जत्था की टीम के निदेशक विपिन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कलाकारों ने मानव श्रृंखला पर अपने उत्कृष्ट कलाकार प्रदर्शन किया वहीं शिक्षक सुभाष पांडे तथा मिथिलेश कुमार राय ने जल जीवन हरियाली दहेज प्रथा एवं बालविवाह पर भोजपुरी में अपना संगीत प्रस्तुत किया । अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कृष्णा राम ने किया ।




Recent Comments