डोइला में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
#पांच दिवसीय माॅ दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ शुरू।
——————–

# रोहित कश्यप /मषरक :
——————–
डोइला शिव मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय माॅ दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ को ले सोमवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक व बीजेपी के वरिष्ठ नेता जनक सिंह के नेतृत्व में निकाली गई भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों पीला वस्त्रधारी कन्याएॅ कलश ले चलें रही थी।

माॅ दुर्गा की जय हो, जय श्रीराम, हर हर महादेव आदि जयकारे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा डोइला शिव मंदिर परिसर से शुभारंभ हुआ जो गांव के विभिन्न टोले- मुहल्लो से होकर निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान जहां जयकारे लगाए जा रहे थे वही ग्रामीणों द्वारा फुल की वर्षा कराई जा रही थी। जगह जगह ग्रामीण भक्त श्रद्धालुओं द्वारा ठंडा पानी व सर्बत पिलाई जा रही थी। कलश यात्रा में पूर्व विधायक व बीजेपी के वरिष्ठ नेता जनक सिंह के अलावे डाॅ.भुवनेश्वर सिंह, भाजपा युवा नेता पप्पु सिंह, विनोद सिंह, राजेन्द्र सिंह काका, लालकुमार पंडित, कुमार शिव, प्रदीप महतो, कृष्णा महतो, हरेन्द्र राय सहित काफी संख्या में भक्त श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कलश यात्रा के बाद 24 घंटे का अखंड अष्टयाम का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को अखंड अष्टयाम के समापन के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धुम मचेगी।