मांझागढ़ गोपालगंज ,जमीनी विवाद में चली गोली बाल बाल बचे दो लोग बताते चले कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र लँगतु हाता गांव के बजरंग पांडेय और गोबिंदा पांडेय दोनो सगे पट्टीदार के विच बुधबार को करीब 12 बजे मारपीट हो गयी जिसमे बजरंग पांडेय जख्मी हो गए दो राउंड गोली भी चलाया गया जिससे अफरा तफरी मच गई इस घटना में बाल बाल राजन पाण्डेय बच गए ।घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर मांझागढ़ थाना के एस आई विमल पासवान ने थाना प्रभारी विशाल आनन्द के निर्देश पर अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुच कर घटना की जांच किया जांच के दौरान घटना स्थल से कारतूस के दो खोका बरामद किया गया ।मांझागढ़ थाना प्रभारी ने त्वरित करवाई करते हुए गोबिंदा पांडेय को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रहे है।इस घटना की अंजाम देने में पत्यक्ष दर्शियों के अनुसार तीन नामजद और 10 अज्ञात सम्लित थे ।घटना के जानकारी लेने पर थाना प्रभारी विशाल आनन्द ने बताया कि घटना में समिलित लोगो के विरुद्ध करवाई करने के लिए लिखित आवेदन अभी नही मिला है ।आवेदन मिलते ही घटना के अंजाम देने वाले के विरुद्ध त्वरित करवाई की जाएगी ।