महिलाओ की मटका फोड़ रैली को देख भाग खड़े हुए जलदायकर्मी
राकेश फौजदार 
भरतपुर1 मई। राजस्थान के भरतपुर में हलैना की ग्राम पंचायत ववेखर के महमदपुर में पेयलज संकट को लेकर ग्रामीणों महिलाओ ने कमला राजपूत एवं राधा कोली के नेतृत्व मटका फोड़ रैली निकाली। गुस्साई महिलाओं का आरोप है कि जलदाय विभाग के कर्मचारीयो की लापरबाही से गांव में महिना में एकाध दिन ही नलों से पानी आता है। पेयजल समस्या से जूझ रही महिलाओं के तेवरो को देख जलदाय विभाग के कर्मचारीयो ने मौके से भागना ही मुनासिब समझा।महिलाओं ने प्रशासन एवं जलदाय विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों को दूरभाष पर खरी-खोटी भी सुनाई। बताया गया कि सहायक अभियन्ता ने ग्रामीणों से दूरभाष पर बातचीत की और योजना की जानकारी लेकर नियमित पानी सप्लाई होने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण घर चले गए।