मढ़ौरा(सारण)। सोमवार को सुजीत प्रियदर्शी ने अमनौर क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया।जिसमें लोगों से मिलकर उन्होंने प्रशांत किशोर के जन सुराज मुहिम से जुड़ने की अपील की।उन्होंने बताया कि जन सुराज के माध्यम से राजनीति मुहिम को साफ सुथरी छवि वाले लोगों के साथ मिलकर नई दिशा देने की जरूरत है।पिछले दिनों प्रशांत किशोर के छपरा आगमन पर लोगो का खासा उत्साह दिखा और लोग जन सुराज मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोगों ने समर्थन भी प्रकट किया था।सारण जिला इस मुहिम को निश्चित ही आगे ले जाएगा।उन्होंने बताया कि सोमवार के जनसंपर्क दौरा के दौरान अमनौर के खोरीपाकर,पहाड़पुर आदि गांवों के लोगों ने आज के परिवेश में सुन सुराज की मुहिम को सराहा है।