आपदा राहत केंद्र में छपरा विधायक ने किया हाइजीन किट का वितरण

छपरा। इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित आपदा राहत केंद्र में रह रहे कुल 69 लोगों के बीच विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने हाइजीन किट का वितरण किया.इस किट के मिलने से वहां के लोगों के बीच काफ़ी ख़ुशी देखने को मिली.इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा की यहाँ अलग -अलग जगहों के लोगों को रखा गया है प्रशासन की ओर से इन्हे हर सुविधा मिल रही है फिर भी मेरे तरफ से एक प्रयास है कि इनको कोई भी असुविधा नहीं हो.हाइजीन किट यहाँ क्वारंटीन लोगों के लिए काफ़ी लाभदायक है. इसमें इनके रोजमर्रा कि हर आवश्यक वस्तु को जैसे टूथपेस्ट,ब्रश,कपड़ा धोने का साबुन, नहाने का साबुन,सेनेटाइजर,मच्छर अगरबत्ती,बिस्कुट, हैंडवाश, समेत अन्य वस्तुओं को शामिल किया गया है.विधायक ने कहा कि यहाँ कि व्यवस्था काफ़ी अच्छी है.मेरा ये एक प्रयास था ताकि यहाँ क्वारंटीन लोगों को कुछ अच्छा महसूस हो.