सेना के जवान का शव पहुंचते ही मचा कोहराम
– बीएसएफ के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
– प्रशासनिक अधिकारियों के नही पहुचने से लोगो मे आक्रोश
परवेज अख्तर/सिवान;
जीरादेई. प्रखंड के छोटका मांझा पंचायत के हरिपुर गांव के बीएसएफ के सेना के जवान सूरजभान मांझी की मौत ब्लड कैंसर से मंगलवार को दिल्ली के बत्रा हॉस्पिटल में हो गई. सेना के अधिकारियों तथा परिजनों द्वारा बुधवार के देर रात्रि जवान का शव उनके पैतृक गांव हरिपुर लाया गया. गुरुवार की सुबह उनके पैतृक गांव में ही दाह संस्कार किया गया. शव के साथ आये सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. तथा सलामी देकर जवान की अंतिम विदाई दी गई. सेना के जवान के अंतिम विदाई के वक्त जिला तथा प्रखंड से किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के नहीं पहुंचने से लोगों के अंदर आक्रोश व्याप्त था. लोग स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन को कोस रहे थे. लोगों का आरोप था कि जो व्यक्ति देश के लिए लड़ते लड़ते गंभीर बीमारी के चपेट में आ कर मौत को गले लगा लिया. लेकिन उसी के मौत पर जिला प्रशासन से लेकर प्रखंड स्तरीय अधिकारियो के पास उसके अंतिम विदाई में पहुंचने का समय ही नहीं मिला. अधिकारियों के नहीं पहुंचने से लोगों में काफी आक्रोश है. लोगों ने कहा कि अधिकारियो के पास सेना के जवान के लिए दो शब्द भी नहीं थे. स्थानीय लोगों ने कहा कि सेना के जवान के शव के पहुंचने की सूचना जिला प्रशासन को दे दिया गया था. उसके बावजूद कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचे.
———————
बेटी ने दी मुखाग्नि
मृत सेना के जवान की 13 वर्षीय बेटी ने मुखाग्नि दी. शव के पहुंचने के बाद बेटी तथा पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था. पत्नी बार-बार यह कहते हुए बेहोश हो जा रही थी कि अब हमलोगों का देख भाल कौन करेगा. बेटी पापा के शव से लिपट-लिपट कर रो रही थी. बेटी यह कहते हुए बेहोश हो जा रही थी आखिर अब हमलोगों का कौन सहारा बनेगा. मृत जवान को मात्र एक बेटी ही है.
—————————
नम आंखों से किया अंतिम दर्शन
सेना के जवान के पहुंचते ही जनप्रतिनिधियों सहित हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर जवान के अंतिम विदाई में शामिल हुए. बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकांत पाठक, प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी, बीजेपी नेता विनोद तिवारी, रामपुकार चौहान, राजद नेता हरेंद्र सिंह, पंचसील के सचिव कृष्ण कुमार सिंह, अरुण तिवारी, संतोष तिवारी, हरिशंकर पाठक, मुखिया धर्मशीला देवी, डॉ सुरेश भारती, डॉ रूपेश भारती सहित हजारो के संख्या में लोग मौजूद थे.
—————




Recent Comments