पहाड़पुर मे अचानक लगी आग से गरीबों का आशियाना जला
देवेन्द्र कुमार कुशवाह ज़िला प्रमुख “दैनिक खोज खबर” मोतिहारी (पू.च.) बिहार :- पहाड़पुर पू.च. एक तो बरसात का मौसम उपर से किसी गरीब का घर जल जाये इससे बड़ी विपत्ति और क्या होगी ऐसी ही एक घटना पहाड़पुर अंचल के सरैया चैन पट्टी में मंगलवार की रात अचानक लगी आग से दो गरीबों का आशियाना जलकर राख हो गया एवं घर मे रखा समान भी पूरी तरह से नष्ट हो गया। 
बताया जाता है की मुजलिम मियाँ और मुमताज़ मियाँ अपने-अपने घर मे सोये अचानक दरवाजे पर बंधा गया मवेशी चिलाने लगा जिसके कारण लोग जगे तो देखे की घर में आग पकड़ लिया है। 
इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से बहुत देर के मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, तबतक सबकुछ जल चूका था। इस संबंध मे पूछे जाने पर पहाड़पुर अंचलाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया की ग्रामीणो के द्वारा सूचना मिली है,जाँच के बाद सरकार के तरफ से मिलने वाली सहायता राशि मुहैया करा दिया जाएगा।