दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया में पिछले 23 जनवरी 2018 को अज्ञात अपराधियों ने सागर पोखरा निवासी ललन प्रसाद से 2 लाख रुपये छीन लिये थे। जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए इस लूटकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया है।इसकी पुष्टि करते हुए बेतिया एसडीपीओ संजय कुमार झा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। गुप्त सूचना के बाद कल देर शाम बेतिया बस स्टैंड में छापेमारी कर उक्त अपराधी को लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान मुफसिल थाना के फरवा गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद के बेटे मंटू कुमार के रूप में हुई है। 2011 में बेतिया में भी मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में ये जेल जा चुका है, वहीं 2014 में पूर्वी चंपारण के मलाही थाने में इस अपराधी के ऊपर हत्या का मामला दर्ज है।आपको बता दें कि चनपटिया थाना द्वारा 2 दिन पूर्व हथियार के साथ पकड़ा गया रानी पकड़ी निवासी गोलू तिवारी ने इस बात का खुलासा किया था कि मन्टू कुमार और उसके दोस्तों ने 23 जनवरी 2018 को बेतिया शहर में 2 लाख रुपये छीने थे। इसकी पुष्टि स्टेट बैंक के सामने लगी सीसीटीवी फुटेज से भी की गई।




Recent Comments