इसुआपुर(सारण) – छठ पर्व के अवसर पर थाना परिषर में थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में सीओ अजय ठाकुर बीडीओ ऐश्वर्य कश्यप ने भी भाग लिया ।बैठक में अर्घ के समय छठ घाटों की निगरानी करने का निर्णय लिया गया ।बैठक को सम्बोधित करते हुए सीओ अजय ठाकुर ने कहा की इस साल तालाबों तथा नदियों में पानी लबालब भरा हुआ है एसे में बैठक में उपस्थित सभी लोगों का दायित्व बनता है कि अर्घ के समय सभी लोग घाटों पर तैनात रहे ।जहां घाट खड़ा है वहाँ बांस बल्ला लगाकर ब्रतियों की हिफाजत करे ।बैठक में मुखिया राजकिशोर सिंह, धनन्जय पांडे,मनोज राय,अरबिंद चौरसिया,उमेश्वर सिंह,अमरनाथ प्रसाद,छविनाथ सिंह, चन्द्रदेव राय, झूलन राय,ललन भगत,महादेव साह,रितेश सिंह, शनिद्याल मांझी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे ।