युवा रेड सारस के लिए बैडमिंटन मैच प्रतियोगिता का आयोजन
छपरा :शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयन्ती के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा छपरा के युवा रेड सारस के लिए एक बैडमिंटन मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिससे युवाओं की प्रतिस्पर्धा की जागृत किया जा सके।बैडमिंटन मैच का उद्घघाटन डॉ सुरेश प्रसाद सिंह एवं सचिव ज़ीनत मशीह ने संयुक्त रूप से किया ।इस प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे 20 महिला एवं 30 परुष प्रतिभागी थे।12 बजे दिन से प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।इस कार्यक्रम की समापन दिनाँक 12 जनवरी 2019 को होगा।कार्यक्रम में रेड क्रॉस सदस्यो एवं युवा सदस्यो की भागीदारी रही ।मैच में रेफरी के रूप में अमन राज एवं अंकित श्रीवास्तव ने पूर्ण सहायोग दिया ।12 जनवरी 2019 को सभी प्रतिभागियों को सेर्टिफिकेट एवं विनर एवं रनर को शिल्ड दी जाएगी।