छपरा ने गोरखपुर को हराकर जीता सारण फुटबॉल महोत्सव का खिताब
दैनिक खोज खबर/छपरा।राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित ‘सारण खेल महोत्सव’ के तहत खेले गए ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें छपरा ने गोरखपुर को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तरैया विधायक जनक सिंह और सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह रहे। जनक सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन जिले में खेल संस्कृति को मजबूती प्रदान करते हैं। वहीं, विधायक विनय कुमार सिंह ने सारण के युवाओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ नीति के जरिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है।सारण फाउंडेशन के अध्यक्ष और महोत्सव के आयोजक शैलेन्द्र सेंगर ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर भाजपा विधायक महेश पासवान, छोटी कुमारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पीकू राय ने किया।