चौकीदार का मानसिक संतुलन बिगड़ा, सरेशाम पटाखा बम फोड़ शहर में फैलाया दहशत

मढ़ौरा(सारण)। मंगलवार की शाम शहर के मुख्य बाजार के बीच सरेशाम जोड़दार आवाज का पटाखा बम फोड़ कर दहशत फैला दिया।कुछ देर के लिए मेन रोड के दोनों ओर से लोगों की आवाजाही बंद हो गई और बाजार में अफरातफरी मच गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ थाने ले गई।बताया जा रहा है कि एक युवक जो देखने में नशेड़ी सा लग रहा था, एकाएक शाम को एलआईसी ऑफिस के नजदीक मेन रोड में काफी शक्तिशाली पटाखा बम फोड़ने लगा और एक एक कर आधे दर्जन से अधिक पटाखा बम फोड़ा।जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई।लोगों में कुछ देर के लिए अफरातफरी सा दृश्य हो गया।जो जहा था वहीं रुककर आहटें लेनी शुरू की।पटाखा काफी शक्तिशाली था उसकी आवाजे दूर तक सुनी गई।लेकिन बाद में लोगों ने समझा कि कोई नशेड़ी है, जो इस तरह का पागलपन दिखा रहा है। इसकी जानकारी लोगों ने थाने को दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ कर थाने ले गई।उक्त मामलें को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि बेतुका हरकत करने वाला युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव का पवन कुमार नाम का चौकीदार था।जिसके परिजनों द्वारा एक दिन पहले ही एक आवेदन देकर इसकी मानसिक विक्षिप्तता की जानकारी दी गई थी और छुट्टी के लिए अनुरोध किया गया था।पुलिस इस मामले में यथोचित कार्रवाई करेगी।