गड़खा।थाना क्षेत्र के गौहर बसन्त में चोरी के प्रयास करते एक व्यक्ति को घर वालों ने धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में गृह स्वामी अजय कुमार कुशवाहा ने गड़खा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई,जिसमें कहा कि श्रीपाल बसन्त निवासी अर्जुन सिंह चोरी के प्रयास में घर में घुसे थे। जिसे घर के सदस्यों ने देख लिया और सूचना करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।




Recent Comments