पकड़े गये चोर को पुलिस को सौंपा
परवेज अख्तर (सिवान)
सीवान. महादेवा ओपी क्षेत्र थाना क्षेत्र के वीएम उच्च विद्यालय के सामने वाली गली नई बस्ती में एक मकान में चोरी कर रहे चोर को मकान मालिक रामप्रकाश यादव ने रंगे हाथ पकड़ लिया. चोरी के संबंध में मकान मालिक ने बताया कि मेरे घर के सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे. नीचे वाले रूम में कुछ आवाज सुनाई दिया. बाहर निकल कर देखा तो पैर का निशान दिखने लगा. इसके बाद समझ गया है कि घर में कोई चोर घुसा है. मेरी आने की आहट पर कुछ लोग वहां से फरार हो गये. जब नीचे आया और लाइट जला कर देखा तो घर के अंदर एक लड़का दिखाई दिया. इसके बाद शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद सभी परिजन वहां जुट गये. और चोर को पकड़ लिया गया. इसके बाद लोगों ने जमकर चोर की धुनाई किया. जिसके बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया.
पकड़े गये चोर की पहचान महादेवा ओपी क्षेत्र के चकिया निवासी विक्रम प्रसाद के पुत्र आदित्य कुमार उर्फ आलोक के रूप में की गयी. इस संबंध में पुलिस की माने तो चोर अभी नाबालिक है, और कोर्ट के आदेशानुसार नाबालिक को सामाजिक सुरक्षा पृष्ठ के अंतर्गत सनहा दर्ज कर कोर्ट को समर्पण कर दिया जाना है. जिसके बाद कोर्ट के आदेश के आलोक में कार्रवाई की जायेगी. लेकिन थाने से एफआईआर दर्ज नहीं होगी.




Recent Comments