दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा/छपरा (सारण)। मढ़ौरा अनुमंडल मुख्यालय स्थित खेदन प्रसाद आईटीआई में ‌लोकसभा चुनाव के लिए बनाये गये‌ अमनौर व मढ़ौरा विधानसभा के लिए डिस्पैच सेंटर का सारण आयुक्त सर्वानन एम ने जिलाधिकारी अमन समीर, एसपी गौरव मंगला, डीडीसी प्रियांका रानी के साथ गुरुवार ‌को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को कहा कि डिस्पैच सेंटर पर कर्मियों को मिलने वाले सभी सुविधाओं का ख्याल रखेगें और पेयजल शौचालय आदि के व्यवस्था का पूर्ण रूप से ख्याल रखेगें। किसी भी तरह से कोई त्रुटी नहीं रहना चाहिए, यदि कोई भी चूक हुई तो कार्रवाई की जायेगी। इसलिए चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देशों को बार बार पढ़ कर हर चीज को स्पष्ट रूप से क्लियर होना होगा। साथ ही अधिकारियो ने कई बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया।इस मौके पर मढ़ौरा अनुमंडल पदाधिकारी डा प्रेरणा सिंह, डीएसपी नरेश पासवान समेत ने अधिकारी भी मौजूद रहे।

थोड़ी सी चूक पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी:

चुनाव कार्य से संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को उनके कार्य और दायित्व को बेहतर ढंग से समझाएं।उनका कांसेप्ट स्पष्ट रखें। पार्टी मिलान, डिस्पैच के समय योजना को केवल क्रियान्वित करें। पूरा चुनाव सफलतापूर्वक आयोजित हो जाएगा।उक्त बातें प्रमंडलीय आयुक्त सरवनन एम ने गुरुवार को मढ़ौरा, जय प्रकाश यूनिवर्सिटी, राजेन्द्र कालेज और बाजार समिति में बनाए गए डिस्पैच सेंटर के निरीक्षण करने के दौरान कहीं।
      उन्होंने कहा कि चुनाव अति महत्वपूर्ण कार्य है। इसे बहुत ही गंभीरता से लें।थोड़ी सी चूक पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केवल अनुभव के आधार पर कार्य करने की बजाए हर एलेक्शन को नया एलेक्शन समझना चाहिए। बहुत कुछ बदल गया है। इस लिए आयोग के निदेशों और पत्रों को पढ़ने और किसी से कुछ पूछने में संकोच न करें। कार्य के प्रति सोंच बिल्कुल क्रिस्टल क्लियर होनी चाहिए।
       उन्होंने प्रत्येक सेंटर पर पेयजल, नींबु पानी, चाय और स्नैक्स के पे एंड यूज काउंटर, पर्याप्त शेड, बैठने की व्यवस्था, मेडिकल टीम आदि लगाने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि मौसम बहुत ही प्रतिकूल होगा। मतदान दल की सुविधा का खास ख्याल रखें। पार्टी मिलान और इवीएम डिस्पैच के साथ बूथ पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चत करें। बूथ पर पहले से मतदान कर्मियों के भोजन आदि की सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चत करें। उन्होंने कार्मिक कल्याण को सर्वाधिक प्राथमिकता देने की बात कही।
       मौके पर मौजूद डीएम अमन समीर ने अब तक की गयी तैयारियों से अवगत कराया। एसपी डॉ गौरव मंगला ने फोर्स की व्यवस्था और ट्रैफिक कंट्रोल प्लान के सम्बंध में जानकारी दी।  साथ में डीडीसी प्रियंका रानी, नगर आयुक्त सुमित कुमार, एडीएम पीजीआरओ  संजय कुमार, निदेशक डीआरडीए कैयूम अंसारी, एसडीएम सदर संजय कुमार राय, एसडीएम मढ़ौरा डॉ प्रेरणा सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री जावेद एकबाल, कोषागार पदाधिकारी कुमार विजय प्रताप सिंह, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार, डीटीओ राजीव रंजन सिन्हा, डीएसपी रमेश कुमार साह, डीएसपी मुख्यालय डॉ राकेश कुमार, संतोष कुमार, नरेश पासवान, डीसीएलआर सदर विनोद कुमार सिंह, डीसीएलआर मढ़ौरा विनय कुमार साह आदि उपस्थित थे।