*चिकित्सक की भतीजे की निर्मम हत्या के विरोध में प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति ने रेफरल अस्पताल में ठप कराया ओपीडी सेवा*
तरैया/सारण ।28.01.2019 फोटो
छपरा के सर्जन चिकित्सक के भतीजे की निर्मम हत्या को लेकर तरैया प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति के चिकित्सको ने रेफरल अस्पताल में सोमवार को धरना प्रदर्शन कर अस्पताल के ओपीडी सेवा को ठप कर दिया। ओपीडी सेवा बाधित होने से सैकड़ो मरीज बिना उपचार कराये बैरंग वापस लौट गये। समिति के सचिव डॉ मनोज कुमार पंड़ित ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।तथा सरकारी चिकित्सको के अलावे ग्रामीण चिकित्सको को सुरक्षा देने की मांग सरकार से की हैं।उक्त मौके पर ग्रामीण चिकित्सक रंजीत कुमार सिंह,डॉ असलम,रामप्रवेश राय, राजकिशोर साह, ध्रुव कुमार व अन्य मौजूद थे।