
चालक को आई झपकी,स्कूल बस सड़क छोड़ एक घर मे घुसी,बच्चे सुरक्षित
तरैया(सारण)01.10.2018।
पचभिण्डा गाँव में बच्चों को घर पहुँचाने आयी मढ़ौरा नारायण पब्लिक स्कूल का बस तरैया-मढ़ौरा मुख्य सड़क छोड़ कर एक घर मे घुस गयी।जिससे स्कूली बस पर सवार बच्चे बाल- बाल बच गये।बस पचभिण्डा गाँव मे बच्चों को उनके घर छोड़ कर आ रही था तभी चालक को झपकी आ गयी जिससे बस पचभिण्डा निवासी लाल सिंह के घर के दीवार से टकराते हुए उनके घर मे घुस गयी।जिससे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।लेकिन जानमाल की कोई क्षति नही हुई।घटना के बाद गाँव मे चीख और चित्कार मच गया।कुछ बच्चे बस में ही थे जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल बस का चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था।जिस कारण ये हादसा हुआ।




Recent Comments