दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर राजा चौक के समीप दो बाइकों की टक्कर में जहां तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए।मृतकों में भेल्दी थाने के रज्जूपुर गांव के प्रमोद राय का पुत्र धीरज कुमार(18) तरैया थाने के आकुचक गांव का आकाश कुमार व एक अन्य शामिल है।वहीं घायलों में रज्जूपुर गांव के वीरेन्द्र साह उर्फ रूखी का पुत्र रौशन कुमार व कृष्णा राय का पुत्र बाबू साहेब शामिल हैं।तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार गड़खा सीएचसी मेें करने के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार दो बाइकों पर तीन-तीन युवक सवार होकर गड़खा व भेल्दी की ओर जा रहे थे।दोनों बाइक जैसे ही राजा चौक के समीप पहुंची कि दोनों के बीच सीधी टक्कर हो गई।इस घटना में एक की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दो की मौत गड़खा सीएचसी मेें हो गई।घटना के बाद आक्रोशितो ने छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 को जाम कर दिया।पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशितो को समझाने का प्रयास कर रही है।समाचार प्रेषण तक जाम खत्म नहीं हो सका है।घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।