
छपरा/भेल्दी। सन राइज पब्लिक स्कूल हकमा में हरियाणा से आए 26 प्रवासी मजदूरों को रखा जा रहा है। अमनौर विधानसभा के भावी प्रत्याशी पूनम राय द्वारा अपने निजी स्कूल में रहने खाने समेत सभी प्रकार की व्यवस्था की जा रही है। फोन पर बातचीत में समाजसेवी पूनम राय ने बताया कि सभी मजदूर हरियाणा से चले थे यूपी बोर्ड और सहारनपुर में प्रशासन द्वारा रोक लिया गया था जिसके बाद वहां के पदाधिकारियों से बात कर घर अपने बिहार बुलाई। यहां पर भी आने के बाद स्कूलों पर बने क्वारेंटाइन सेंटर में जगह नहीं मिलने पर अपना निजी सन राइज पब्लिक स्कूल रहने के लिए दे दी।शनिवार को सभी प्रवासियों को मास्क साबुन वितरण की।




Recent Comments